पाकिस्तान में सैन्य अभियान में 10 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद, 25 फरवरी (वार्ता) पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अभियान के दौरान 10 आतंकवादियों को मार गिराया।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने मंगलवार को बयान में कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया। सुरक्षाकर्मियों ने प्रभावी तरीके से ठिकाने पर हमला किया और 10 आतंकवादियों को मार गिराया।

बयान के अनुसार, क्षेत्र में किसी भी शेष खतरे को खत्म करने के लिए निकासी अभियान जारी है।

 

Next Post

आयरलैंड पुराने वायु रक्षा रडार सिस्टम यूक्रेन को सौंपेगा

Tue Feb 25 , 2025
कीव, 25 फरवरी (वार्ता) आयरिश सरकार यूक्रेन को पुराने जिराफ मार्क चार वायु रक्षा रडार सिस्टम की आपूर्ति करने की योजना बना रही है। आयरिश टाइम्स अखबार ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है। रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया कि आयरलैंड में सात जिराफ प्रणालियाँ हैं, साथ ही […]

You May Like