उत्तर प्रदेश से महाकाल दर्शन करने आए श्रद्धालु की मौत 

उज्जैन। महाकाल दर्शन करने आए श्रद्धालु की रविवार दोपहर अचानक तबियत बिगड़ गई उन्हें अस्पताल लाया गया लेकिन कुछ देर में ही मौत हो गई। डॉक्टर ने हार्ट अटैक की आशंका जताई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। उत्तर प्रदेश से 100 श्रद्धालुओं का समूह रविवार को महाकाल दर्शन करने पहुंचा था। समूह में शामिल 64 वर्षीय श्रद्धालु राधेश्याम पिता सालिया सिंह दर्शन की कतार में लगे थे रविवार का दिन होने पर भीड़ अधिक थी वहीं तापमान भी बढ़ रहा था। इसी दौरान राधेश्याम सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल मंदिर परिसर में बने अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की संभावना व्यक्त कर चरक भवन रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर महाकाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। मृतक श्रद्धालु का समूह चार धाम मंदिर में रुका हुआ था। कुछ सदस्य राधेश्याम का शव उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलसिया लेकर गए हैं हुआ है। विगत रविवार को भी महाकाल मंदिर में मुंबई से आए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगडऩे से मौत होने का मामला सामने आया था।

Next Post

सैनिक सम्मान के साथ शहीद अजय विश्वकर्मा को दी गई अंतिम विदाई

Sun Apr 13 , 2025
रीवा।सैन्य कार्यवाही के दौरान शहीद हुए रीवा के लाल को नम आंखो से अंतिम विदाई दी गई. सैनिक सम्मान के साथ रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. पार्थिव शरीर घर पहुंचने पर परिजन बिलख पड़े. शहीद होने की खबर मिलने पर पूरे गांव में मातम छाया हुआ था. आज […]

You May Like