विजय दिवस पर सीएम डॉ यादव ने वीर जवानों को नमन किया, संबल योजना के 160 करोड़ का सिंगल क्लिक से आज करेंगे वितरण

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर जवानों के शौर्य को नमन करते हुए शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर 1971 भारतीय सेना के अदम्य साहस, अनुशासन और रणनीतिक दक्षता का स्वर्णिम अध्याय है, जिसने देश के इतिहास में गौरवपूर्ण स्थान बनाया। उधर,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज संबल योजना के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से 160 करोड़ की राशि का वितरण करेंगे। संबल योजना के अंतर्गत महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16,000 की सहायता दी जाती है, वहीं श्रमिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा का पूरा शिक्षण शुल्क राज्य सरकार वहन करती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नीति आयोग की पहल पर गिग एवं प्लेटफॉर्म वर्कर्स को भी संबल योजना में शामिल किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2018 से अब तक 1 करोड़ 83 लाख श्रमिकों का पंजीकरण किया जा चुका है तथा 7.76 लाख से अधिक प्रकरणों में 7,383 करोड़ से अधिक की सहायता प्रदान की गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि संबल योजना के सभी हितग्राही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख तक का निःशुल्क उपचार प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

 

 

Next Post

यमुना एक्सप्रेसवे पर 6 बसों और 3 कारों में लगी आग, कई लोग जिंदा जले

Tue Dec 16 , 2025
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर 6 बस और 2-3 कार में आग लग गई। हादसा सुबह 4 बजे हुआ। DM चंद्र प्रकाश सिंह के मुताबिक, कई लोगों की मौत हुई है। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए एक भयंकर हादसे में 6 बसों और 2-3 कारों में आग लग […]

You May Like