पांढुरना के एसपी प्रकाश चन्द्र परिहार का तबादला, विदिता धनखड़ नई एसपी पदस्थ

भोपाल। राज्य सरकार ने देर रात पांढुरना के पुलिस अधीक्षक प्रकाश चन्द्र परिहार का तबादला कर उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया है। उनके स्थान पर 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी विदिता धनखड़ को पांढुरना का नया पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है। धनखड़ इससे पहले 2री वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर में सेनानी के पद पर पदस्थ थीं।

You May Like