शहर कांग्रेस का दो पदाधिकारियों को अनुशासनहीनता का नोटिस

सागर।सागर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने संगठन अनुशासन के उल्लंघन के मामले में दो पदाधिकारियों को नोटिस जारी किया है.

ईद मिलादुन्नबी के पूर्व बाइक रैली में आपत्तिजनक नारे लगाए जाने के आरोप में पूर्व उप ब्लॉक अध्यक्ष फिरदोश कुरैशी और जिला शहर महामंत्री शहबाज कुरैशी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है. नोटिस में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने पार्टी गाइडलाइन से बाहर जाकर कदम उठाए, जिससे शहर का माहौल बिगड़ा और कांग्रेस संगठन की छवि को नुकसान पहुंचा. पार्टी ने इसे सीधी अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा है. दोनों नेताओं को तीन दिन के भीतर अपना लिखित जवाब जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है. चेतावनी दी गई है कि यदि समय सीमा में जवाब नहीं दिया गया तो एकतरफा कार्रवाई की जाएगी. दोनों नोटिस जिला कांग्रेस कमेटी सागर के अध्यक्ष महेश कुमार जाटव द्वारा जारी किए गए हैं. पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश संगठन मंत्री संजय कावले को भी भेजी गई है.

उल्लेखनीय है कि ईद मिलादुन्नबी के एक दिन पूर्व निकली बाइक रैली में कोतवाली थाना अंतर्गत तीनबत्ती तिराहे पर बाइक रैली में धार्मिक उन्माद और लोगों में वैमनस्यता फैलाने वाले नारे लगाए गए थे. पुलिस ने जांच के बाद फिरदोस कुरैशी, पम्मा कुरैशी, शहबाज कुरैशी और अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 353, 196, 299, 351(2) में मामला दर्ज किया था.

Next Post

स्कूल की पहली मंजिल से कूदी नाबालिग छात्रा, शरीर पर आए गंभीर चोट के निशान

Sat Sep 6 , 2025
भोपाल।राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में संचालित एक स्कूल की पहली मंजिल से एक नाबालिग छात्रा ने शनिवार को छलांग लगा दी. इस हादसे में छात्रा के शरीर में चोट आई है. छात्रा के इस कदम से स्कूल के अन्य बच्चे पूरी तरह से सहमे नजर आए. घायल का इलाज अस्पताल […]

You May Like