ट्रक की चपेट में आकर आर्मर्ड केबल टूटी 

सतना : जिला चिकित्सालय परिसर में गुरुवार की शाम अचानक उस वक्त हडक़ंप मच गया जब एक ट्रक की चपेट में आकर ऊपर से गुजरने वाली आर्मर्ड केबल टूट गई. घटना होती देख अस्पताल प्रबंधन सकते में आ गया. लेकिन गनीमत यह रही कि इसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई.प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल से संबंधित सामान को लादकर ट्रक क्रमांक एमपी 04 जीबी 9760 का चालक गुरुवार को जिला चिकित्सालय पहुंच गया.

जब जिला चिकित्सालय में ट्रक चालक ने सामान उतरवाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की तो उसे बताया गया कि उक्त सामान सीएमएचओ कार्यालय के स्टोर के लिए आया गया. लिहाजा उसे उक्त सामन को लेकर सीएमएचओ कार्यालय जाना होगा. यह सुनकर ट्रक चालक शाम के लगभग 4 बजे अस्पताल परिसर से सीएमएचओ कार्यालय की ओर निकलने लगा.

लेकिन जैसे ही ट्रक परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के सामने पहुंचा वैसे ही पेड़ के बीच से होकर गुजर रहा आर्मर्ड केबल उसके ऊपरी हिस्से में फंस गया. जानकारी न होने के कारण चालक ने ट्रक को आगे बढ़ा दिया. जिसके चलते देखते ही देखते आर्मर्ड टूट कर दो हिस्से में बंटते हुए नीचे गिर गई. इस दौरान जोरदार आवाज भी सुनाई पड़ी. घटना होती देख आस पास मौजूद लोगों सहित अस्पताल के कर्मचारियों के बीच हडक़ंप मच गया. आनन-फानन में लोगों को दूर हटाया गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही फौरन विद्युत अमला भी मौके पर पहुंच गया. घंटो कड़ी मशक्कत करने के बाद किसी तरह आर्मर्ड केबल को दोबारा जोड़ा जा सका

Next Post

शिखर मोहन को न्यूजीलैंड दौरे पर दो, चार दिवसीय मैचों के लिए इंडिया ए दल में किया गया शामिल

Fri Oct 23 , 2026
मुम्बई, 23 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले झारखंड के 21 वर्षीय बल्लेबाज शिखर मोहन को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाले दूसरे और तीसरे चार दिवसीय मुकाबले के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। शिखर मोहन ने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार […]

You May Like