
ग्वालियर । कलेक्ट्रेट में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक के दौरान मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने ग्वालियरवासियों को बड़ी सौगात मिलने की बात कही। उन्होंने बताया कि शहर को जल्द ही एक नया और ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन मिलने जा रहा है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और ग्वालियर की पहचान को नई ऊंचाई देगा।।मंत्री नारायण सिंह ने इस परियोजना का पूरा श्रेय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह को दिया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के प्रयासों से ग्वालियर में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं और रेलवे स्टेशन का निर्माण शहर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगा।
