
इंदौर. ननि द्वारा बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई.इस दौरान नगर निगम एवं पुलिस विभाग द्वारा सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण, टीनशेड आदि को हटाया गया. यातायात पुलिस एवं नगर निगम की रिमूवल टीम द्वारा 4 ट्रक सामान जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई. सके अलावा, ट्रैफिक पुलिस विभाग द्वारा सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
