नकली वर्दी पहनकर वीडियो बनाने वाला ‘इंदौरी गोविंदा’ पहुंचा क्राइम ब्रांच

इंदौर: सोशल मीडिया पर पुलिस की वर्दी पहनकर वीडियो बनाने वाले श्याम पांडे उर्फ ‘इंदौरी गोविंदा’ ने आखिरकार क्राइम ब्रांच में हाजिरी दी, वहां उसने अधिकारियों से माफी मांगी और कहा कि अब उसे समझ आया है कि वर्दी पहनना कानूनन अपराध है.कुछ दिनों पहले श्याम पांडे ने पुलिस की वर्दी पहनकर रील बनाई थी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई. मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद क्राइम ब्रांच ने उसे तलब किया था.

पेश होकर श्याम ने कहा मैंने गलती की, अब दोबारा ऐसी हरकत नहीं करूंगा. मुझे नहीं पता था कि वर्दी पहनना अपराध है. क्राइम ब्रांच अधिकारियों ने उसे सख्त चेतावनी दी और कहा कि इस तरह की हरकत से पुलिस की छवि धूमिल होती है. साथ ही समझाया कि पुलिस की वर्दी सिर्फ अधिकृत जवान ही पहन सकते हैं, आम नागरिक द्वारा पहनना दंडनीय अपराध है.

Next Post

परेश रावल की फिल्म द ताज स्टोरी का टीज़र पोस्टर रिलीज़

Fri Sep 26 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल की आने वाली फिल्म द ताज स्टोरी का टीज़र पोस्टर रिलीज़ हो गया है। स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्रा. लि. और सीए सुरेश झा की द ताज स्टोरी, को तुषार अमरीश गोयल ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में परेश रावल मुख्य भूमिका […]

You May Like