मामूली विवाद में बालकों ने किया हत्या का प्रयास

छिंदवाड़ा। थाना अमरवाड़ा क्षेत्र के ग्राम महेंद्रवाड़ा में घास काटने गए युवक पर दो नाबालिगों ने हमला कर दिया. प्रार्थी बब्बू चंद्रवंशी ने बताया कि सुबह खेत में घास काटते समय दो लड़के पेड़ से डालियां तोड़ रहे थे. मना करने पर विवाद बढ़ा और दोनों ने हसिया से सिर पर वार कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटना में प्रयुक्त हसिया जप्त कर दोनों नाबालिगों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह नरसिंहपुर भेजा गया.

Next Post

जिला इंकाध्यक्ष के चयन में पहली बार आम कांग्रेसी ख़ुश: गुना, राजगढ़ में संगठन क़ो मजबूत करने लिया बड़ा निर्णय 

Sat Aug 16 , 2025
ब्यावरा।राजगढ़ और गुना जिलाध्यक्ष की कमान दो युवा पूर्व मंत्री को सौंपी है. राजगढ़ जिलाध्यक्ष पद पर पूर्व केबिनेट मंत्री प्रियवृत सिंह एवं गुना जिलाध्यक्ष की कमान जयवर्धन सिंह को सौंपी गई है. दोनों ही युवाओं को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी में खासा उत्साह है, विशेषकर युवा कार्यकर्ताओं में […]

You May Like