नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुनियादी ढांचे और पारंपरिक चिकित्सा क्षेत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। देशभर में आवागमन को तेज और सुगम बनाने के लिए 7 हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर विकसित करने की योजना सामने रखी गई है। वहीं स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 3 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे।
इसके साथ ही आयुर्वेदिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए विशेष आयुर्वेद लैब्स की स्थापना की जाएगी। गुजरात के जामनगर स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के पारंपरिक चिकित्सा केंद्र को अपग्रेड करने की भी घोषणा की गई है, जिससे भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल सके।
पशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए वेटरनरी और पैरावेटरनरी अस्पतालों के लिए प्रोत्साहन (इंसेंटिव) देने की योजना भी शामिल है। इन कदमों से परिवहन, स्वास्थ्य और पशुपालन तीनों क्षेत्रों में व्यापक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
