जोधपुर के आसमान में गरजा तेजस, भारत-जापान के एयर चीफ ने साथ भरी उड़ान; ‘वीर गार्जियन’ में दिखा दम

 

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर भारत और जापान के बीच चल रहे संयुक्त हवाई अभ्यास ‘वीर गार्जियन 2026’ के दौरान दोनों देशों की मजबूत रक्षा साझेदारी की खास तस्वीर देखने को मिली।

अभ्यास के दौरान भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह और जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल ताकेहिरो मोरिता ने भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान LCA तेजस में साथ उड़ान भरी।
दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच हो रहे इस अभ्यास में हवाई अभियानों, ऑपरेशनल तैयारियों और आपसी समन्वय पर जोर दिया जा रहा है। इस दौरान दोनों सेनाओं को एक-दूसरे की कार्यप्रणाली और ऑपरेशनल क्षमताओं को समझने का अवसर भी मिल रहा है।
जोधपुर के आसमान में हुई तेजस की यह संयुक्त उड़ान भारत और जापान के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग की एक खास तस्वीर बन गई है।

.....

Next Post

कॉम्बिग गश्त: 225 वारंटी पकड़ाए

Sun Sep 20 , 2026
जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कॉम्बिग गश्त की। इस दौरान कई वर्षों से फरार 110 गैर म्यादी वारिटयों एवं 66 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 49 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार […]

You May Like