सार्वजनिक बैंकों की कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल न होने की अपील

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (वार्ता) यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के 28 सितंबर से तीन की हड़ताल के आह्वान के बाद विभिन्न सार्वजनिक बैंकों ने अपने कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल न हो की अपील की है।

बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के सात संगठनों का प्रतिनिधित्व कर रहे यूएफबीयू की मंगलवार को यहां सरकार तथा भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के साथ वार्ता विफल हो जाने के बाद फोरम ने सदस्य संगठनों और कर्मचारियों से 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है। यह हड़ताल बैंक में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने तथा प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना समाप्त करने की मांग को लेकर बुलाई गई है।

इसके जवाब में सार्वजनिक बैंकों ने सोशल मीडिया और आंतरिक संवाद चैनलों के माध्यम से कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया है कि सरकार और बैंक किस प्रकार कर्मचारियों के हित में उन्हें सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और दूसरे सार्वजनिक बैंकों ने अपने-अपने कर्मचारियों से हड़ताल से दूर रहने की अपील की है।

वहीं, इंडियन बैंक ने ग्राहकों के लिए सोशल मीडिया पर परामर्श जारी किया है। इसमें कहा गया है कि हड़ताल की आशंका के मद्देनजर ग्राहकों को अपने कामकाज उससे पहले ही निपटा लेने चाहिए। साथ ही, उन्हें एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के इस्तेमाल के लिए भी प्रोत्साहित किया गया है।

बैंक प्रबंधन की अपील से अप्रभावित एसबीआई अधिकारी संघ (एसबीआईओए) ने हड़ताल का सर्मथन करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि पांच दिन का कार्य सप्ताह लेकर रहेंगे।

 

Next Post

गिरछादा में लाखों की चोरी, पुलिस की सुस्ती पर सवाल

Tue Sep 22 , 2026
चितरंगी । गिरछादा गांव में भैयालाल गुप्ता के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस की कार्रवाई महज आवेदन लेने तक सीमित होने का आरोप है। परिजनों का कहना है कि अब तक संदिग्धों […]

You May Like