चीन ने यूक्रेन संकट पर अमेरिकी आरोपों को खारिज किया

संयुक्त राष्ट्र, 01अगस्त (वार्ता) चीन ने कहा है कि न तो यूक्रेन संकट उसने शुरू किया और न ही वह इसमें शामिल है। उसने किसी भी पक्ष को कभी भी घातक हथियार नहीं दिए और उसने ड्रोन सहित दोहरे इस्तेवाल वाली चीजों के निर्यात पर कड़ा नियंत्रण रखा है। संयुक्त राष्ट्र (संरा) में चीनी राजदूत ने अमेरिकी आरोपों के जवाब में यह बात कही।
इससे पहले सुरक्षा परिषद की बैठक मेंअमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा कि चीन इस युद्ध का “सबसे महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता” है। इसके जवाब में, संरा में चीन के उप-स्थायी प्रतिनिधि गेंग शुआंग ने अमेरिका के चीन के खिलाफ लगाए इन आरोपों को झूठा, अपमानजनक और पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया।
श्री शुआंग ने कहा, “संघर्ष के पक्ष सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों के अधीन नहीं हैं। चीन के रूस और यूक्रेन के साथ सामान्य व्यापारिक संबंध हैं। ऐसा करके, वह अंतरराष्ट्रीय कानून या अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का उल्लंघन नहीं करता है।”
उन्होंने आगे कहा, “दरअसल, अब तक अमेरिका ने रूस के साथ अपना व्यापार जारी रखा है। अगर अमेरिका खुद ऐसा कर रहा है, तो वह दूसरों को भी ऐसा करने की अनुमति क्यों नहीं देता?” अमेरिका के लिए यह अनुचित है कि वह चीन से संघर्ष समाप्त करने में भूमिका निभाने की उम्मीद करे, तो दूसरी ओर चीन पर लगातार दबाव बनाए रखे।
उन्होंने कहा कि चीन एक बार फिर अमेरिका से आग्रह करता है कि वह आरोप लगाना बंद करे और लड़ाई खत्म करने तथा बातचीत में रचनात्मक भूमिका निभाए। यूक्रेन संकट को हल करने के लिए एकता और सहयोग की ज़रूरत है, न कि विभाजन और टकराव की।

Next Post

विष्णुपुरी में देर रात छात्रों का हंगामा, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

Fri Aug 1 , 2025
इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी इलाके में छात्रों के बीच हुए विवाद ने क्षेत्र के रहवासियों को फिर परेशान कर दिया. करीब एक घंटे तक 6–7 छात्र आपस में चिल्लाते-धक्का मुक्की करते रहे. इस दौरान वहां मौजूद कुछ छात्राएं भी तमाशा देखती रहीं.रहवासियों का कहना है कि इसकी सूचना […]

You May Like