सोना‌, चांदी में तेजी

इंदौर, 23 फरवरी (वार्ता)। सप्ताहांत सोना एवं चांदी में मजबूती दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 950 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिका। वहीं चांदी 700 रुपये ऊंची होकर बिकी।

कारोबार की शुरुआत सोमवार को सोना 87400 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 88350 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। चांदी में व्यापार की शुरुआत 96500 रुपये पर हुई और यह शनिवार को 97200 रुपये बिकी।

कामकाज में सोना ऊंचे में 88850 नीचे में 87300 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 98000 तथा नीचे 96400 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2935 डॉलर तथा चांदी 3245 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

 

Next Post

युवक ने फांसी पर लटक कर की आत्महत्या

Sun Feb 23 , 2025
रतलाम, 23 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के रतलाम शहर के चांदनीचौक में स्थित छाजेड मार्केट में चौकादारी का कार्य करने वाले एक युवक ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के मजोरिया गांव का निवासी भावेश मीणा अपने काका मांगीलाल के साथ छाजेड […]

You May Like