सिराली नगर परिषद में गतिरोध: 13 पार्षद कलेक्ट्रेट पहुंचे, अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

हरदा। सिराली नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के बीच जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर परिषद के 13 पार्षद अपना इस्तीफा देने हरदा कलेक्ट्रेट पहुंचे। इन पार्षदों ने कांग्रेस विधायक डॉ. आर. के. दोगने और कांग्रेस के जिला प्रवक्ता आदित्य गर्गव के साथ कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की।

हरदा विधायक डॉ. आर. के. दोगने ने बताया कि सिराली नगर परिषद के 10 भाजपा और तीन कांग्रेस पार्षद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। उन्होंने पार्षदों को कलेक्टर से मिलवाया। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर (एडीएम) पुरुषोत्तम कुमार को पार्षदों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। सत्यापन के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटनाक्रम को जिले की राजनीति में बड़ा उलटफेर माना जा रहा है।

Next Post

ड्राईफ्रूट्स-साबूदाना-पोहा के गोदाम में लगी आग

Tue Oct 14 , 2025
जबलपुर। लालमाटी शुक्ला होटल कांचघर ओमकला मंदिर रोड में स्थित जय भोले ट्रेडर्स के गोदाम में बीती देर रात शॉर्ट -सर्किट की वजह से आग भड़क उठी जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख आसपास मौजूद लोगों ने दुकानदार और फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मौके […]

You May Like