मूंग खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर दर्ज की गई FIR

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर मूंग खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर बहुउद्देशीय प्राथमिक साख समिति, जरूआ खरीदी स्थल बी 9, जरूआ वेयर हाउस, केसली के समिति प्रबंधक संतोष चौबे एवं कम्प्यूटर आपरेटर सुनील प्रजापति के विरूद्ध एफआईआर की कार्यवाही की जाकर प्रकरण को विवेचना में लिया गया।

कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकास खण्ड केसली में पदस्थ कृषि विस्तार/नोडल अधिकारी अनिल मंडलोई ने बताया कि बहु उद्देश्यीय प्राथमिक शाख सहकारी समिति जरूआ खरीदी स्थल वी-9 जरूआ वेयर हाउस केसली का निरीक्षण एसएडीओ चेतन मुजाल्दे, कृषि विस्तार अधिकारी रवि कुमार मोरे, बबलू चौहान, तहसीलदार प्रेम नारायण सिंह, पटवारी रामेश्वर गौड़, पुष्पेन्द्र चौधरी, धीरत मरावी , लालसींग ठाकुर कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किया गया।

मौके मौके पर पर समिति के कम्प्यूटर आपरेटर सुनील प्रजापति के द्वारा प्रदाय जानकारी अनुसार उपार्जन पोर्टल ऑनलाईन अनुसार कुल मूंग खरीदी 10063. 20 क्विंटल मात्रा प्राप्त हुई, जिसमें से भण्डारण केन्द्र को 9307.7 क्विंटल मात्रा परिवहन किया गया एवं खरीदी केन्द्र पर शेष मात्रा 755.5 क्विंटल होनी चाहिए थी परन्तु मौका स्थल पर 296 क्लिंटल नान एफएक्यू (अमानक) मात्रा पाई गई।

उपरोक्त मात्रा का मिलान करने के आधार पर समिति प्रबंधक संतोष चौवे एवं आपरेटर सुनील प्रजापति द्वारा 459.5 क्विटल मूंग की मात्रा कीमत करीब 39,89,379 रूपए की अनियमितता पाई गई।मौके पर स्थल पंचनामा एवं जप्ती कार्यवाही की गई। इस प्रकार बहु उद्देश्यीय प्राथमिक शाख सहकारी समिति जरूआ खरीदी स्थल बी-9 जरूआ वेयर हाउस केसली के समिति प्रबंधक संतोष चौबे पिता राममनोहर चौबे निवासी जैतपुर डोमा एवं कंप्यूटर आपरेटर सुनील प्रजापति पिता गणेश प्रसाद प्रजापति निवासी ग्राम जमुनिया चिखली विकास खण्ड केसली मूंग खरीदी में अनियमितता करने पर धारा 318 (4), 316(5) बीएनएस का अपराध घटित करना पाया गया है। जिस पर थाना गौरझामर में एफआईआर की कार्यवाही की जाकर प्रकरण को विवेचना में लिया गया।

Next Post

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की मुख्यमंत्री से भेंट, विकास परियोजनाओं पर चर्चा

Sat Aug 30 , 2025
इंदौर:महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शनिवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान शहर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।मुख्य रूप से कान्ह–सरस्वती नदी की रिपोर्ट, अमृत-2 योजना तथा नर्मदा परियोजना के चौथे चरण पर विस्तृत चर्चा की तथा भुमि पूजन कर शुरुआत […]

You May Like