दमोह: ज़िले के प्रसिद्ध बांदकपुर में जागेश्वर नाथ धाम कॉरिडोर निर्माण के तहत अतिक्रमण हटाने को लेकर देव जागेश्वरनाथ महादेव मंदिर सार्वजनिक न्यास अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश कुमार मेहता ने सरपंच सुनील कुमार जैन को ट्रस्ट की भूमि पर संचालित उनके पेट्रोल पंप किसान सेवा केंद्र को खाली करने का कानूनी नोटिस जारी किया है.खसरा नंबर 16/1 की 19,250 वर्ग फीट भूमि 2006 में 20 वर्ष की लीज पर दी गई थी, जो 30 सितंबर 2026 को समाप्त हो रही है.
संचालक का लीज बढ़ाने का आवेदन भी निरस्त कर दिया गया है.आपको बता दें कि मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा ‘जागेश्वरनाथ लोक’ कॉरिडोर विकास कार्य के लिए इस भूमि की आवश्यकता है. इसलिए ट्रस्ट ने संचालक को 1 अक्टूबर 2026 तक अपने खर्च पर निर्माण हटाकर शांतिपूर्ण ढंग से भूमि खाली करने का निर्देश दिया है.ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
