
जबलपुर । बरेला पुलिस ने कई गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे 5,000 के इनामी बदमाश राहुल दुबे को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर तीन मंजिला मकान की छत से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे सूझबूझ से दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी राहुल दुबे क्षेत्र का शातिर अपराधी है। वह मारपीट, लूट, बलवा , आम्र्स एक्ट और शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस पार्टी पर ही जानलेवा हमला करने जैसे कई संगीन मामलों में फरार था।
