जबलपुर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा गढ़ा संजीवनी नगर यादव कॉलोनी क्षेत्र पर कार्यवाही की गई जिसमें हॉट एंड कूल होटल से पास्ता, फ्राइड राइस और सोडा का नमूना,शिव होटल से लस्सी समोसे बनाने में प्रयोग किए जाने वाले तेल का नमूना संग्रहित किया गया साथ ही स्वच्छता संबंधी निर्देश जारी किए गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दीक्षित द्वारा द्वारा क्षेत्र के सभी स्ट्रीट फूड वेंडर्स जंक फूड संचालक को खाद्य सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण मौके पर प्रदान किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि यह जंक स्ट्रीट एवं फास्ट फूड पर यह कार्यवाही निरंतर जारी है संस्थानों में गंदगी पाए जाने अस्वच्छ कर परिस्थितियों में निर्माण पर जाने पर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जा रहे हैं। सभी संग्रहित प्रयोगशाला जांच में खाद्य सामग्री के नमूने अमानक पाए जाने पर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा
