ठंड और प्रदूषण के बावजूद बड़ी संख्या में दिल्ली चिड़िया घर पहुंचे दर्शक

नयी दिल्ली, 09 नवंबर (वार्ता) लगभग दो महीने बंद रहने के बाद शनिवार को दिल्ली चिड़ियाघर फिर से खुल गया। शहर में बढ़ते प्रदूषण और ठंड के बावजूद, यहाँ आने के लिए उत्सुक दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।
बच्चों के साथ बड़ी संख्या में लोग मास्क और सर्दियों के कपड़े पहने कल चिड़ियाघर पहुँचे थे। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “12 स्कूलों के 954 स्कूली बच्चों सहित कुल 8,065 दर्शकों ने चिड़ियाघर के फिर से खुलने के पहले दिन इसका आनंद लिया।” जहाँ ‘आई लव दिल्ली ज़ू’ का इंस्टॉलेशन लगा हुआ है, वहाँ लोग ने इकट्ठा होकर उत्साह के साथ तस्वीरें खिंचवाई।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने आगंतुकों की सुविधा के लिए ‘इंस्टा टिकट बुकिंग सेवा’ शुरू की है, जिससे तुरंत टिकट खरीदे जा सकते हैं और लंबी कतारों में खड़े होने की परेशानी से बचा जा सकता है। यह चिड़ियाघर की वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध नियमित ऑनलाइन बुकिंग विकल्प के अलावा एक अतिरिक्त सेवा है जिसका लाभ उठाया जा सकता है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “नई प्रणाली के साथ, आगंतुक प्रवेश द्वार पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं और कुछ ही सेकंड में अपनी प्रवेश टिकट बुक कर सकते हैं। आगंतुक फोनपे, पेटीएम, गूगल पे, भीम जैसे किसी भी यूपीआई एप्लिकेशन का उपयोग करके या डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।”
इस नई प्रणाली को अपनाने का उद्देश्य सभी आगंतुकों के लिए समय की बचत, निर्बाध और परेशानी मुक्त प्रवेश सुनिश्चित करना है।

Next Post

वंदे मातरम संबंधी मोदी के बयान पर कांग्रेस ने किया पलटवार

Sun Nov 9 , 2025
नयी दिल्ली, 9 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वंदे मातरम् पर दिए गये बयान पर कांग्रेस ने आक्रामक रूख अपनाते हुए कहा है कि श्री मोदी ने 1937 की कांग्रेस कार्यकारी समिति और गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर का अपमान किया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि 1937 […]

You May Like

मनोरंजन