वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया आरिफ मसूद ने

भोपाल, 02 अप्रैल (वार्ता) लोकसभा में आज पेश किए गए वक्फ संशोधन विधेयक 2025 का मध्यप्रदेश से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने विरोध किया है।

भोपाल मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले श्री मसूद ने यहां मीडिया से चर्चा में कहा कि यह अल्पसंख्यकों के लिए “काले कानून” की तरह है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक वक्फ संपत्तियों के संरक्षण के लिए नहीं, बल्कि अतिक्रमण के लिए है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज इसके विरोध में है।

श्री मसूद ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इस संबंध में जो भी निर्णय करेगा, हम उसके साथ रहेंगे। भोपाल में विधेयक के समर्थन में आज मुस्लिम महिलाओं के प्रदर्शन के संबंध में पूछे जाने पर श्री मसूद ने कहा कि कुछ लोगों ने ये प्रदर्शन किया होगा, जो “स्पॉन्सर्ड” है।

Next Post

वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी और बांद्रा टर्मिनस के बीच चलेगी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन

Wed Apr 2 , 2025
भोपाल, 02 अप्रैल (वार्ता) रेलवे ने उत्तरप्रदेश के वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी और महाराष्ट्र के बांद्रा टर्मिनस के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 13-13 फेरे चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल के शिवपुरी, गुना, रूठियाई, चाचौड़ा बीनागंज और ब्यावरा राजगढ़ स्टेशनों पर भी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।