CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा व छितु किराड़ की आदमकद प्रतिमाओं का किया अनावरण


भोपाल: जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा और स्थानीय जनजातीय नायक छितु किराड़ की आदमकद प्रतिमाओं का अनावरण किया। समारोह में बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के लोग उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने देश की आज़ादी और आदिवासी समाज की अस्मिता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वहीं छितु किराड़ जैसे स्थानीय नायक जनजातीय विरासत के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं, जिनके साहस और योगदान को प्रदेश सरकार निरंतर सम्मान दे रही है।
डॉ. यादव ने जनजातीय युवाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आदिवासी अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक प्रदर्शन, सांस्कृतिक झांकियां और स्थानीय कलाकारों ने अपने नृत्य से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Next Post

भारत भोजनकाल तक चार विकेट 138 रन

Sat Nov 15 , 2025
कोलकाता, 15 नवंबर (वार्ता) भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक 45 ओवर में 4 विकेट पर 138 रन बनाकर स्थिर शुरुआत की। हालांकि वह अभी भी दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी में बनाये गये स्कोर 21 रन पीछे है। भारत ने कल […]

You May Like