नीट पीजी परीक्षा केंद्र विवाद: दिग्विजय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर नीट पीजी-2026 परीक्षा के लिए शहर-आधारित परीक्षा केंद्र चयन व्यवस्था को पुनः लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रणाली अभ्यर्थियों पर अनावश्यक आर्थिक और मानसिक बोझ डाल रही है।

अपने पत्र में दिग्विजय सिंह ने कहा कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज़ (एनबीईएमएस) ने पहले की व्यवस्था, जिसमें अभ्यर्थी अपनी पसंद के परीक्षा शहर चुन सकते थे, को समाप्त कर केवल तीन राज्यों का विकल्प चुनने की व्यवस्था लागू कर दी है। उनके अनुसार, पहले अभ्यर्थियों को सुविधा के अनुरूप शहर चुनने का अवसर मिलता था।

उन्होंने आशंका जताई कि नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को अपने घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र आवंटित हो सकते हैं, जिससे यात्रा और ठहरने का खर्च बढ़ेगा तथा मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इसका सबसे अधिक असर ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों पर पड़ेगा।

दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि एनबीईएमएस को निर्देश देकर शहर-आधारित परीक्षा केंद्र चयन की पूर्व व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों को निष्पक्ष, सुविधाजनक और छात्र-हितैषी परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

Next Post

स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने पर मंथन, केंद्रीय खेल मंत्री से मिले प्रवीण गर्ग

Sat Jul 18 , 2026
लखनऊ, 18 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के लखनऊ दौरे के दौरान वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने उनसे भेंट कर स्वदेशी खेलों के विकास और मान्यता से जुड़े विभिन्न विषयों पर […]

You May Like