
शहडोल। ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। घटना ब्यौहारी से सीधी मार्ग पर स्थित साखी बैरियल के पास घटी है। दो बाईकों में आमने सामने भिड़ंत होने से तीन की मौत हो गई, एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के साखी बैरियल के पास पिपरहाडोल में हुई । जिसमें एक बाइक में सवार दो और दूसरी बाइक में सवार एक की दर्दनाक मौत हुई है
घटना में एक गंभीर घायल हुए है। पुलिस के अनुसार मृतकों में सीधी जिले के रहने वाले धन राज सिंह एवं राम लल्लू सिंह के साथ शनि सिंह जो ब्यौहारी निवासी है। तीनों को मौत हुई है। धनराज एवं लल्लू वन विभाग में चौकीदार है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि राजू सिंह घटना में गंभीर घायल हुआ है। बाइक के नंबरों से पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क किया है।
थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि मौके पर एक की मौत हो गई थी। दो ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा है। एक गंभीर घायल है। मामले में जांच जारी है।
