नक्षत्र वाटिका के जरिए सनातन की खूबी को नजदीक से जान सकेगी नई पीढ़ी 

बागली। गुरुवार को बागली मुख्यालय के नजदीक कुप तालाब के किनारे स्थित कक्ष क्रमांक824 वन भूमि पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बड़ी मात्रा में पौधे रोपित किये कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बागली विधायक मुरली भंवरा ने बताया कि इस उद्यान में पेड़ पौधों के माध्यम से जानकारी देते हुए नक्षत्र वाटिका भी बनाई जा रही है इस वाटिका में नौ ग्रह 12 राशि एवं 27 नक्षत्र के विषय आधारित पौधे आरोपित किए जाएंगे जो भविष्य में बड़ा समूह बनाकर क्षेत्र के लिए नई जानकारी का प्राकृतिक स्थान बनेगा एक पेड़ मां के नाम आयोजन के तहत पेड़ रहित इस वन भूमि पर गुरुवार को बड़ी मात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिकों ने मिलकर पौधे लगाए। इस दौरान पर्यावरण प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश आदिवासी नेता भगवान सिंह कासलीवाल समिति अध्यक्ष राम निवास राठौर गजराज सिंह दागीं सहित कई उपस्थित नन्हे मुन्ने बच्चों ने इस स्थान पर पौधे लगाए आयोजन करता वन विभाग की ओर से क्षेत्रीय रेंजर गजानन बिरला डिप्टी रेंजर दिनेश मोदी नंदराम वर्मा दिनेश बनेडिया नेमीचंद कारपेंटर महेंद्र सोलंकी गोविंद सोलंकी सलाउद्दीन शेख इस अवसर पर उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन नेमीचंद कारपेंटर ने किया एवं समस्त अतिथि और नागरिकों का आभार गजानंद बिरला ने करते हुए कहा कि यह भूमि कुछ भूमाफियाओं की निगाह में थी लेकिन शासन प्रशासन की सतर्क निगरानी के चलते इस भूमि को सुरक्षित रखा विगत वर्ष उद्यान के लिए प्रस्ताव बनाकर पहुंचाया गया जिसे शासन ने स्वीकृत कर दिया आज धरातल पर यहां पर बेहतर उद्यान बनने की और अग्रसर है आने वाले समय में पर्यावरण की दृष्टि से बागली नगर के नजदीक यह क्षेत्र पर्यटक के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएगा ज्ञात रहे नजदीक में ही कुप तालाब स्थान पर आने वाले समय में एनएचडीसी द्वारा बड़ा वाटर टैंक बनाए जाने की कवायद जारी है। शीघ्र ही यह स्थान प्रकृति और हरियाली से शराबोर रहेगा। बागली विधायक मुरली भंवरा ने क्षेत्र की प्रकृति और पर्यावरण के लिए हर संभव मदद करने की बात कही है उन्होंने कहा कि जल जंगल हमारी प्राकृतिक दिन है इन्हें संरक्षित करना हम सभी का कर्तव्य है।

Next Post

महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा पहुंचीं ग्वालियर, किया ये बड़ा ऐलान

Thu Jul 17 , 2025
ग्वालियर। प्रयागराज महाकुंभ में वायरल गर्ल के नाम से मशहूर हुई इंदौर की मोनालिसा ग्वालियर चंबल की धरती पर पहुंची जहां उनका पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया गया। मोनालिसा ने कहां कि कोई भी गरीब बच्चा बिना शिक्षा के नहीं रहे। स्कूल बनवाकर बच्चों को दी जाएगी शिक्षा। महाकाल […]

You May Like