ग्वालियर:थाना माधवगंज क्षेत्र के गुढा साई बाबा मन्दिर के आगे सुप्रभा हाई स्कूल वाली गली में शराबीयों ने अड्डा बना रखा है। स्थानीय निवासी चेतन मोरे ने जब असामाजिक तत्वों को शराब पीने से रोका तो वह नाराज होकर चले गए, फिर वह अपने साथियों के साथ आकर घर के सामने रखी कार का कांच पत्थर मार कर तोड़ दिया।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस गली में असामाजिक तत्व बड़ी संख्या में एकत्रित होते हैं। वह शराब, गांजे का नाश कर क्षेत्र के लोगों को परेशान करते हैं। यहां रखें वाहनों को नुकसान पहुंचाते हैं। थाना माधवगंज में कई बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
