अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

छतरपुर। जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र से गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। वार्ड नंबर 13 निवासी 25 वर्षीय विश्वनाथ राय अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आज 18 दिसंबर की सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार, विश्वनाथ राय मिठाई बनाने का काम करता है और रोजाना की तरह सुबह काम समाप्त कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विश्वनाथ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Next Post

शिक्षक नहीं पहुंचे स्कूल, इंतजार करते रहे बच्चे, मिड-डे मील जानवरों के हिस्से गया

Fri Dec 19 , 2025
छतरपुर। सरकार भले ही शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही हो, लेकिन छतरपुर जिले में कुछ शिक्षक इन प्रयासों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। शिक्षकों की लापरवाही का असर साफ तौर पर सरकारी स्कूलों में दिख रहा है, जहां न तो बच्चों […]

You May Like