जबलपुर: तहसील पाटन के ग्राम कंतोरा से उपसरपंच डॉक्टर सीता साहू के साथ ग्राम की सभी महिलाओं ने कंतोरा के मुख्य मार्ग पर कलारी न खोलने हेतु उपमुख्यमंत्री (प्रभारी मंत्री ) जगदीश देवड़ा को ज्ञापन सौंपा।ग्राम की सभी महिलाओं ने बताया कि शराबी पति से बहुत परेशान हैं, महिलाएँ काम करने के लिए खेत चली जाती हैं, जब वह खेत के काम से लौटकर घर आती हैं, तो शराबी पति घर का अनाज सिलैंडर सभी बेच देते हैं।
पुरूष कुछ भी काम नहीं कर रहे है शराब पीकर सो जाते हैं, बच्चों से लड़ाई झगड़ा करते हैं , घर का माहौल मारपीट में तब्दील रहता है। महिलाओं में हाहाकार मचा हुआ है वह शारीरिक मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। प्रभारी मंत्री ने सभी महिलाओं को आश्वासन दिया कि कंतोरा ग्राम के मुख्य मार्ग पर कलारी नहीं खुलेगी। इस मौके पर सरपंच अंजू ठाकुर, उप सरपंच डॉक्टर सीता साहू, सीमा साहू, उल्का साहू, एकता साहू, मानसी साहू, सुमन झरिया, किरण रैकवार, ज्योति ठाकुर , सुमन पटे , परोसन बाई, सुलोचना रजक , सीमा ठाकुर, जनका ठाकुर, शीलरानी ठाकुर आदि महिलाओं ने ज्ञापन सौंपा।
