दो ट्राली पुराने कपड़े और कचरा निकाल कर किया धारा जी घाट साफ

बागली। बागली विकासखंड की अंतिम सीमा रेखा नर्मदा नदी के किनारे क्षेत्र का पवित्र स्नान घाट धाराजी विगत दिनों सोशल मीडिया पर घाट पर पसरी गंदगी के चलते चर्चा में आया बस इसी बात को लेकर पंचायत से जुड़े शांतिलाल कलाम द्वारा कुछ स्थानीय लोगों को प्रेरित करते हुए धारा जी घाट की सफाई करने का निर्णय लिया शांतिलाल कलाम की नर्मदा घाट सफाई अभियान की पहल में स्थानीय ग्रामीण इंदौर शिव संजय गोपाल नमन आदि ने सामूहिक रूप से घाट पर पसरी गंदगी को साफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी विगत दो दिनों से धराजी घाट का जलस्तर कम होने से पानी घाट से बहुत नीचे तक जाने से सारी गंदगी साफ-साफ दिखाई देने लगी इस दौरान पुराने कपड़े प्लास्टिक और अन्य डिस्पोजल सामग्री एकत्रित करते हुए उस गंदगी को ट्रैक्टर ट्राली की मदद से दूर कर दिया।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दो ट्राली भरकर गंदे कपड़े और कचरा नदी से निकल जाने के बाद घाट स्वच्छ दिखाई देने लगा स्थानीय लोगों की यह प्रेरणा देखकर क्षेत्र से जुड़े श्रद्धालु गिरधर गुप्ता सतीश अग्रवाल आदि ने सभी ग्रामीणों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके द्वारा चलाए गए सफाई अभियान की तारीफ की और बताया कि घाट के आसपास सूचना लगी हुई है ।कि श्रद्धालु गंदगी ना करें कपड़े ना छोड़े फिर भी श्रद्धालु यहां गंदगी करते हैं। घाट बनने के बाद प्रतिदिन इस स्थान पर श्रद्धालु आने लगे हैं ‌। वर्तमान में जल स्तर कम होने के बाद घाट से भी 5 फीट नीचे पानी जाने से कीचड़ युक्त पानी हो गया है। इस संबंध में श्रद्धालुओं ने बताया कि धार्मिक आस्था के चलते पानी का लेवल बना रहना चाहिए ताकि श्रद्धालु आसानी से साफ पानी में स्नान कर सके

Next Post

'पंचायत सीजन 5' के ट्रेलर से पहले सामने आया मॉडर्न फुलेरा का नया रूप, बनराकस ने किया अपने राज का ऐलान

Mon Nov 23 , 2026
मुंबई, देश की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ अपने पांचवें सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है और आज इसके ट्रेलर रिलीज से पहले प्राइम वीडियो द्वारा जारी एक विशेष वीडियो ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। इस नए वीडियो में फुलेरा गांव पहले से काफी बदला हुआ और […]

You May Like