न्यू मार्केट से हटा अतिक्रमण, 3 ट्रक सामान ज़ब्त

भोपाल। न्यू मार्केट में नगर निगम ने सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे ठेले और पान की गुमटियों को जब्त किया। न्यू मार्केट में लंबे समय से अतिक्रमण समस्या बना हुआ है। सड़कों और फुटपाथों पर ठेले और गुमटियों के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया था। इससे कई बार जाम की स्थिति बन जाती थी। नगर निगम मुहिम में पुलिस बल भी शामिल था।
लगभग 3 ट्रक भर के सामान ज़ब्त किया गया. सभी अतिक्रमण कारियों को इससे पहले लिखित नोटिस जारी किये जा चुके थे, और रोज़ाना उन्हें अपनी दुकाने हटाने के लिए कहा भी जा रहा था पर किसी ने निगम की एक बात नहीं मानी जिसके परिणाम स्वरुप यह अतिक्रमण हटाने की कारवाई की गई
शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, अतिक्रमण अधिकारी

Next Post

आंबेडकर सेतु की खामियों को दूर करने मरम्मत का काम शुरू

Thu Apr 3 , 2025
भोपाल।राजधानी के बहुप्रतीक्षित आंबेडकर फ्लाईओवर के उद्घाटन के महज दो महीने के भीतर ही इसकी मरम्मत का काम शुरू हो गया है। इस मरम्मत कार्य के चलते राजभवन से फ्लाईओवर की ओर जाने वाला मार्ग बंद कर दिया गया है, जिससे शहरवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। […]

You May Like