टीआई-युवक के बीच बहस, अभद्रता

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत कमानिया गेट में टीआई और एक युवक के बीच विवाद हो गया। तू-तू मैं,मैं से शुरू हुए विवाद के बाद बहसबाजी तक पहुंच गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने टीआई से सरेराह अभद्रता कर डाली। इसके बाद पुलिस स्टॉफ युवक को पकडक़र थाने लेकर आ गया यहां तक की उसे लॉकअप मेें बंद कर दिया। जब इसकी भनक युवक के साथियों को लगी तो वे उसे छुड़ाने पहुंच गए, देर रात तक टीआई और युवक के साथियों के बीच चर्चाएं चल रही थी।

सूत्रों के मुताबिक पनागर कमानिया गेट में थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर और रोहित साहू नामक युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जो इस कदर बढ़ा कि युवक ने सरेराह टीआई से अभद्रता करते हुए धक्कामुक्की शुरू कर दी। इसके बाद थाना प्रभारी स्टाफ के साथ युवक को पकडक़र थाने लेकर आ गए। युवक एक विधायक का करीबी बताया जा रहा है, जब युवक के पकड़े जाने की खबर उसके साथियों को लगी तो कुछ लोग युवक को छुड़ाने पहुंच गए। देर रात तक दोनों पक्षोंं के बीच चर्चाएं जारी रही। जब इस संबंध में थाना प्रभारी से संपर्क किया गया तो वे कुछ भी कहने से बचते नजर आए।

Next Post

31 वारंटी, 22 तस्कर, 4 चाकूबाज पकड़ाए

Thu May 22 , 2025
जबलपुर: बीते चौबीस घंटे पुलिस ने गुंडे-बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिछले कई वर्षो से फरार 7 गैरम्यादी, 24 म्यादी वारंटी को गिरफ्तार किया है, इसके साथ ही 22 व्यक्तियों के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 75 पाव देशी, अंग्रेजी एवं 48 लीटर कच्ची शराब, […]

You May Like