जबलपुर: अधारताल स्थित ऑटो एजेंसी में कार्यरत सेल्स एक्जीक्यूटिव ने एक्सचेंज किए गए सात वाहनों के साथ रकम हड़प ली। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक प्रतीक गुप्ता 35 वर्ष निवासी विदित रायल पार्क करमेता थाना माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सिया आटो एजेंसीस प्रायवेट लिमिटेड अधारताल में संचालक है.
उसने अपनी कंपनी में अनिकेत विश्वकर्मा निवासी सूजी मोहल्ला गोहलपुर को 1 सितम्बर 2024 को बतौर सेल्स एक्जीक्यूटिव के पद पर वेतन व इनसेंटिव प्रतिमाह 15000 रूपये में रखा था, अनिकेत विश्वकर्मा का कार्य कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन विक्रय करना एवं उनका सब्सिडी क्लेम कराना था। अनिकेत विश्वकर्मा द्वारा ग्राहको से एक्सचेंज किये गये सात टू व्हीलर वाहन कंपनी में नही पाये गये और न ही उपरोक्त वाहनो की राशि लगभग 95,000 हजार रूपये कंपनी में जमा की गयी है और एक्सचेंज किये गये, टू व्हीलर वाहनो का हिसाब मांगने पर अनिकेत विश्वकर्मा कंपनी में बिना कोई सूचना दिये कंपनी छोडक़र चला गया है।
