सीहोर। भोपाल नाका क्षेत्र में बीती देर रात भीषण हादसे में फॉच्र्यूनर कार बिजली के खंभे को टक्कर मारते हुए हुई हनुमान मंदिर में घुस गई. हादसे में कार सवार दो युवक बाल-बाल बचे. कार क्रमांक एमपी 09 सीए 0035 भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य राजू राजपूत की बताई जा रही है. पकार में उनके बेटा और चालक सिद्धांत राय बताए जा रहे हैं. हादसे में युवकों को चोट लगी है, जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. हालांकि, इस मामले में अभी मंदिर समिति की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई.
जानकारी के अनुसार भोपाल नाका क्षेत्र में बीती रात फॉच्र्यूनर अनियंत्रित होकर प्रसिद्ध बजरंग मंदिर की दीवार से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंदिर की दीवार का एक हिस्सा ढह गया और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार से चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे मंदिर की बाहरी दीवार से जा भिड़ी. वाहन की रफ्तार काफी तेज थी.कार की टक्कर से मंदिर की दीवार टूट गई. कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने क्रेन बुलाकर वाहन को हटवाते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
