इंदौर: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अपने मध्यप्रदेश प्रवास के तहत गुरुवार को इंदौर पहुंचीं। इंदौर विमानतल पर उनका राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्प-गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु अपने पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान इंदौर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उनके दौरे में बैतूल, खंडवा जिले के श्री ओंकारेश्वर मंदिर, जबलपुर, ग्वालियर और श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण भी प्रस्तावित है।
Next Post
ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, 20 से अधिक घायल
Thu Jun 18 , 2026
ग्वालियर: जखारा-बिलारा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया. भंडारा खाकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में 20 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं. जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चे शामिल हैं. सभी घायलों को […]
