युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल नहीं दागी गई : आईआरजीसी

तेहरान, 10 अप्रैल (वार्ता) ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि अमेरिका के साथ युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर मिसाइलें नहीं दागी गईं। अल जजीरा ने यह जानकारी दी। आईआरजीसी ने कहा कि उसकी सेनाओं ने “युद्धविराम के बाद अब तक किसी भी देश पर कोई मिसाइल नहीं दागी है।” बयान में कहा गया कि ड्रोन हमलों की जो भी खबरें आ रही हैं, वे ‘निस्संदेह यहूदी दुश्मन या अमेरिका का काम हैं।’ मंगलवार रात को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ दो सप्ताह के द्विपक्षीय युद्धविराम की घोषणा की थी और इस बात की पुष्टि की थी कि तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर सहमत हो गया है।

ईरानी सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने इसके बाद संकेत दिया कि ईरान शुक्रवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करेगा। ईरानी उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह ने कहा कि तेहरान पाकिस्तान में अमेरिका के साथ बातचीत को आगे बढ़ा रहा है और उम्मीद करता है कि अमेरिका भी वैसा ही करेगा। इजरायली लड़ाकू विमानों और तोपखाने ने दक्षिणी लेबनान में एक दर्जन से अधिक बस्तियों को निशाना बनाया, जिसमें टायर शहर भी शामिल था। श्री ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकना अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते का हिस्सा नहीं है। ईरान ने हालांकि इन हमलों को युद्धविराम समझौते का उल्लंघन माना।

Next Post

जिनपिंग ने ताइवान के कुओमिन्तांग पार्टी की अध्यक्ष से की मुलाकात ,

Fri Apr 10 , 2026
बीजिंग, 10 अप्रैल (वार्ता) चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को ताइवान की कुओमिन्तांग पार्टी की अध्यक्ष चेंग ली-वुन से मुलाकात की। पिछले 10 वर्षों में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) और कुओमिन्तांग नेताओं के बीच पहली मुलाकात है। भारत में चीन के राजदूत शू फीहोंग ने सोशल मीडिया […]

You May Like