
जबलपुर। त्रिमूर्तिनगर में स्वर्ण सरोवर मल्टीप्लेक्स के द्वितीय तल पर महाराष्ट्र-कटनी
के सटोरिए आईपीएल क्रिकेट सट्टा लिख हर गेंद पर दांव लगा रहे थे, सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर दी। इस दौरान सट्टा खिलाते हुये 5 सटोरिये गिरफ्तार किए गए, साथ ही 15 मोबाईल, 2 लैपटाप, एटीएम कार्ड, कुल कीमती लगभग 5 लाख रूपये का जप्त किया गया।
टीआई श्रीमती प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि लाला पान चौक त्रिमूर्तिनगर पर स्वर्ण सरोवर के द्वितीय तल पर पर दबिश दी गई जहां आईपीएल क्रिकेट मैच टीम आरसीबी (रायल चैंलेन्जर बैंगलोर ) विरूद्ध जीटी (गुजराज टाईटन्स ) पर मोबाइल लेपटाप से हारजीत का दाव लगाकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित कर निखिल जायसवाल 22 वर्ष निवासी चेरीताल वार्ड, सचिन फाल्के 30 वर्ष निवासी गाम जलेब थाना बुलढाणा महाराष्ट्र, मुकेश जायसवाल 26 वर्ष निवासी ग्राम लौर थाना मउगंज जिला रीवा, अविनाश बैजनानी 20 वर्ष निवासी खेवर लाईन संत कंवर राम वार्ड कटनी मुडवारा जिला कटनी, नितिन मोहे उम्र 26 वर्ष निवासी जय मल्लाह चैाक जलेब थाना बुलढाणा महाराष्ट्र को पकड़ा गया। जिनके पास रखे मोबाइल, लेपटाप, एटीएम कार्ड रख मिले। पूछताछ करने पर सभी ने उपरोक्त माध्यम से आनलाईन क्रिकेट मैच के हारजीत का सट्टा खिलना सामुहिक रूप से स्वीकार किये। आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप, विभिन्न कम्पनियों के 15 मोबाइल, एक एटीएम कार्ड, 4 मोबाइल चार्जर एक मोडल्युर बोर्ड, 2 लेपटाप के चार्जर, एडाप्टर जप्त करते हुये आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट एवं 112 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई।
