हेल्पलाइन प्रकरणों का सकारात्मक निराकरण करें

मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का गंभीरता से और सकारात्मक तरीके से निराकरण करें। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार आवेदकों से सीधी चर्चा कर समाधान सुनिश्चित करें ताकि जिले की रैंकिंग बेहतर हो सके।

बैठक में राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सीमांकन, नामांतरण और बंटवारा जैसे कोरवर्क को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उर्वरक व खाद वितरण पर उन्होंने कहा कि यूरिया वितरण की सूची सोसायटियों में चस्पा करें और नकली खाद विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज कराएं।

Next Post

बीएचईएल में सिंथेटिक रेज़िन कैटल प्लांट का शुभारंभ

Mon Sep 8 , 2025
भोपाल: बीएचईएल, भोपाल में आयोजित एक साधारण समारोह में रूपेश तेलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स, टीसीबी-मैन्‍युफैक्चरिंग, कमर्शियल एवं मेंटेनेंस) ने सीआईटी विभाग में स्थापित नए सिंथेटिक रेज़िन कैटल प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी आशीष औरंगाबादकर, महाप्रबंधक (डब्ल्यूईएक्स एवं एमओडी); एस. ए. डोंगरे, महाप्रबंधक (फीडर्स); श्रीमती प्रीति गुप्ता, अतिरिक्त […]

You May Like