
भोपाल: बीएचईएल, भोपाल में आयोजित एक साधारण समारोह में रूपेश तेलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स, टीसीबी-मैन्युफैक्चरिंग, कमर्शियल एवं मेंटेनेंस) ने सीआईटी विभाग में स्थापित नए सिंथेटिक रेज़िन कैटल प्लांट का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी आशीष औरंगाबादकर, महाप्रबंधक (डब्ल्यूईएक्स एवं एमओडी); एस. ए. डोंगरे, महाप्रबंधक (फीडर्स); श्रीमती प्रीति गुप्ता, अतिरिक्त महाप्रबंधक (सीआईएम/सीआईटी एवं डीवीएस); दुश्यंत सुबेदार, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (सीआईएम); अनिल कुमार सिंह, प्रबंधक (सीआईएम/सीआईटी) सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
250 लीटर क्षमता वाले इस प्लांट में आइसोप्थेलेट एडहेसिव वार्निश और आइसोप्थेलेट ग्लिप्टल वार्निश का उत्पादन किया जाएगा, जिसका उपयोग हाइड्रो एवं आईएमएम मशीन प्रोजेक्ट्स के लिए कॉइल निर्माण में किया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार यह नई सुविधा पर्यावरण संरक्षण, उत्पाद गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता वृद्धि और कर्मचारियों की सुरक्षा को और सुदृढ़ करेगी। यह कदम बीएचईएल की तकनीकी प्रगति और सतत औद्योगिक विकास की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
