पुलिस ने गुजरात पहुंचकर नाबालिग लड़की को तलाशा, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: थाना शाहजहाँनाबाद पुलिस ने एक अपहृत नाबालिक लड़की की तलाश पूरी कर ली है. पीडिता को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को भी गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी नाबालिग को घुमाने फिराने के बहाने से उसके घर से दूर लेकर गया था. मामले कि शिकायत सामने आने के बाद थाना शाहजहाँनाबाद प्रभारी ने एक टीम गठित किया और आरोपी तक पहुंचे.

पुलिस जानकारी के अनुसार फरियादिया आशा (परिवर्तित नाम) निवासी ईदगाह हिल्स भोपाल ने नाबालिक बालिका जिसकी उम्र 13 साल 11 माह के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस की तहकीकात में सामने आया कि बालिका के घर में ही रह रहा संदेही रोहित मालवीय उम्र-25 साल निवासी ग्राम थुनाकलां सीहोर भी घटना के समय से घर पर नही आया है.

तकनीकी मदद से शंका की पूर्ण पुष्टि होने पर आरोपी के वर्तमान निवास पते के संबंध मे जानकारी प्राप्त करने संदेही के परिजनो व दोस्तो एवं रिश्तेदारो से पूछताछ की गई. जिसके बाद संदेही आरोपी के मोरवी गुजरात मे नाबालिक बालिका को घुमाने के बहाने ले जाने की निश्चित जानकारी मिली. पुलिस की टीम मोरवी गुजरात पहुंची और नाबालिग को बरामद कर आरोपी रोहित मालवीय को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को 15 दिवस की न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल भोपाल मे दाखिल कराया गया है.

Next Post

इजराइली सुप्रीम कोर्ट ने जेलों की स्थिति पर सरकार को लगाई फटकार

Mon Sep 8 , 2025
यरुशलम, 08 सितंबर 2025: इजराइल के सुप्रीम कोर्ट ने देश की जेलों में व्याप्त अमानवीय स्थितियों पर सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि जेलों की हालत ‘यातना शिविरों’ जैसी है, जो कि मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है। यह फटकार उन याचिकाओं पर सुनवाई […]

You May Like