इंदौर रानीपुरा हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता, सीएम ने जताई संवेदनाएं

भोपाल। इंदौर के रानीपुरा क्षेत्र में सोमवार देर रात एक क्षतिग्रस्त भवन गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर हादसे में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्तियों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि मृतकों के निकटतम परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2-2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

सीएम ने लिखा ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। फिलहाल स्थानीय प्रशासन एवं राहत दल घटनास्थल पर मौजूद हैं और मलबा हटाने का काम जारी है। हादसे के कारणों की जांच के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

भ्रष्टाचार, जीएसटी की लूट और गौभक्ति पर भाजपा का दोहरा चरित्र: पटवारी

Tue Sep 23 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र और राज्य सरकारों पर करारा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने भ्रष्टाचार और पाखंड से भरी हुई सरकारें चलाई हैं। पत्रकारों से बातचीत में पटवारी ने चुनौती दी, “मुझे मध्य […]

You May Like