दतिया पहुंचे मंत्री प्रहलाद पटेल ने मां पीतांबरा के किए दर्शन

दतिया: प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल आज विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक शक्तिपीठ मां पीतांबरा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मां के दर्शन के उपरांत मंत्री पटेल ने महाभारत कालीन पौराणिक स्थल वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान के बाद मंत्री पटेल दतिया से भिंड के लिए रवाना हुए। उनके आगमन से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और राजनीतिक हलचल दोनों ही देखने को मिले।

Next Post

म्यांमार भूकंप से छह हजार से अधिक मोबाइल संचार स्टेशन क्षतिग्रस्त

Wed Apr 9 , 2025
यांगून, 09 अप्रैल (वार्ता) म्यांमार में 28 मार्च को आए 7.9 तीव्रता के भूकंप से देश में 6,730 मोबाइल संचार स्टेशन क्षतिग्रस्त हो गए। सरकारी दैनिक ‘द मिरर’ ने बुधवार को बताया कि छह अप्रैल तक 5,999 स्टेशनों को दुरूस्त कर दिया गया, जबकि 731 स्टेशनों की मरम्मत चल रही […]

You May Like