जबलपुर:शहपुरा थाना अंतर्गत झांसीघाट नर्मदा नदी पथरी घाट में एक अज्ञात महिला का शव उतराता मिला। मृतिका ने आत्महत्या की है या वे किसी हादसे का शिकार हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर रही है।पुलिस के मुताबिक ग्राम कोटवार सोहन लाल चढ़ार ने बताया कि वह ग्राम नीमखेड़ा झांसीघाट इंद्राआवास काॅलोनी का ग्राम कोटवार है।
झांसीघाट निवासी शिव कुमार मल्लाह ने फोन कर सूचना दी कि पथरी घाट किनारे नर्मदा नदी में एक अज्ञात शव पड़ा है वह पथरी घाट पहुंचकर देखा तो एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 25-30 वर्ष का शव पानी में पड़ा था लोगों की मद्द से शव को पानी से बाहर निकाला गया। सूचना पर मर्ग कायम कर अज्ञात मृतिका की शिनाख्तगी के प्रयास किये जा रहे हैं।
