डीएसपी ने थाने का किया औचक निरीक्षण

देर रात निरीक्षण करने पहुंचे

इंदौर: शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को परखने के लिए डीएसपी ने बीती रात खुड़ैल थाने का औचक निरीक्षण किया. रात 2 बजे पहुंचे डीएसपी ने करीब एक घंटे तक थाने की व्यवस्था का जायजा लिया और लंबित मामलों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए.रात में थाने पहुंचने पर डीएसपी उमाकांत चौधरी को वहां सिर्फ हवलदार सतीश ठाकुर और सिपाही नारायण मिले. पूछताछ करने पर पुलिसकर्मियों ने बताया कि टीआई कर्णीसिंह शक्तावत थाना परिसर स्थित आवास में सोने गए थे. डीएसपी ने उन्हें तुरंत बुलवाया और थाने की व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए.

डीएसपी उमाकांत चौधरी द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान हवालात खाली थी, कोई भी संदिग्ध या गिरफ्तार आरोपी नहीं था. बलवा सामग्री कई दिनों से मालखाने में रखी हुई थी, जिसे निकलवाकर साफ-सफाई करवाई गई. लंबित अपराधों की समीक्षा की गई और टीआई को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए. इस दौरान थाने के बाद डीएसपी ने रात की गश्त व्यवस्था का भी जायजा लिया. इस दौरान थानेदार विक्रमसिंह सोलंकी अपनी टीम के साथ देवगुराड़िया क्षेत्र में गश्त पर थे. डीएसपी ने पुलिस टीम को और सतर्क रहने तथा गश्त को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने रात में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने, संदिग्धों पर नजर रखने और क्षेत्र में गश्त को मजबूत करने की बात कही.
जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
इस दौरान डीएसपी उमाकांत चौधरी ने स्पष्ट किया कि रात में पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है. औचक निरीक्षण से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि थानों में अनुशासन बना रहे और पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह सतर्क रहें. इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, जिससे पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाया जा सके.

Next Post

राजनीति शास्त्र का पेपर आज

Mon Mar 24 , 2025
जबलपुर: 25 फरवरी से शुरू हुई बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के 2 पेपर शेष रह गए हैं। जिसमें आज सोमवार 24 मार्च को राजनीति शास्त्र का पेपर है। जिसकी तैयारी जिला प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कर ली गई हैं। वहीं कलेक्टर प्रतिनिधियों को की मौजूदगी में सभी […]

You May Like