यांगून, 09 अप्रैल (वार्ता) म्यांमार में 28 मार्च को आए 7.9 तीव्रता के भूकंप से देश में 6,730 मोबाइल संचार स्टेशन क्षतिग्रस्त हो गए।
सरकारी दैनिक ‘द मिरर’ ने बुधवार को बताया कि छह अप्रैल तक 5,999 स्टेशनों को दुरूस्त कर दिया गया, जबकि 731 स्टेशनों की मरम्मत चल रही है। इसके अलावा, भूकंप के कारण 15 डाकघरों ने अस्थायी रूप से परिचालन निलंबित कर दिया था, लेकिन 31 मार्च को सेवाएं फिर से शुरू कर दीं।
म्यांमार के राज्य प्रशासन परिषद की सूचना टीम के एक बयान के अनुसार, भूकंप में अब तक 3,645 लोगों की मौत हो चुकी है, 5,017 लोग घायल हुए हैं और 148 अब भी लापता हैं।
