7 शराबी चालको पर हुई कार्यवाही,वाहन जप्त 

सिंगरौली। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते रात शनिवार को मध्य रात्रि में अलग-अलग टीम लगाया जाकर शहर के निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा एवं पुराना ट्रैफिक तिराहा पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान लगभग 64 वाहनों को चेक किया गया एवं समझाइश दी गई । इधर अभियान के दौरान 7 ट्रक के चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर वाहनों को जप्त कर निराकरण के लिए न्यायालय पेश किया जाएगा।

Next Post

आर्यन नरौला ने एफ4 में जीतीं दोनों रेस, रूहान अल्वा ने आईआरएल में दर्ज की जीत

Sun Nov 1 , 2026
ग्रेटर नोएडा, 01 नवंबर (वार्ता) गोवा एसेस जेए रेसिंग के आर्यन नरौला और किच्चा’स किंग्स बेंगलुरु के रूहान अल्वा ने रविवार को इंडियन रेसिंग फेस्टिवल के तहत ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में शानदार प्रदर्शन किया। दो दिनों तक चले इस रेसिंग इवेंट में नरौला ने एफ4 इंडियन […]

You May Like