
छिन्दवाड़ा. बैतूल नेशनल हाईवे पर गत दिवस हुए भीषण सड़क हादसे में जान दिवंगतजनों के परिजनों को ढांडस बंधाने के साथ ही आर्थिक सहयोग कमलनाथ एवं नकुलनाथ की ओर से प्रदान किया गया। कांग्रेस परिवार का प्रतिनिधि मंडल ग्राम टेमनीखुर्द पहुंचा जहां उन्होंने सर्वप्रथम शोकाकुल परिवारजनों से भेंट करते हुए इस अपार दुख की घड़ी में कमलनाथ एवं नकुलनाथ की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की साथ ही दिवंगतजनों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। पारिवारिक परिस्थितियों पर चर्चा कर प्रत्येक शोकसंतप्त परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए आगे भी हर सम्भव मदद के लिए आश्वास्त किया। टेमनी दुर्ख सड़क दुर्घटना के दिवंगत बब्बू राजबैठे, सवित्री बाई, शिवकली, लीलीवती, संतोष सबनेरे एवं सुकरवती के निवास पहुंचकर कांग्रेसजन ने उनके परिवारजनों को ढांडस बंधाया। कमलनाथ एवं नकुलनाथ के अनुशंसा पर पांढुर्ना विधायक निलेश उइके ने भी प्रत्येक शोकाकुल परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहयोग शोकाकुल परिवारजनों के बीच जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी, पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जतन उइके, पांढुर्ना विधायक निलेश उइके, प्रमोद सूर्यवंशी, दिगम्बर ठाकरे, दीनदयाल यदुवंशी,सदाशिव धुर्वे, दुबेलाल चन्द्रवंशी, विजय गावंडे व रघुवीर मोहने, राजेश धुर्वे, सीताराम वाडिवा, ललित लांजेवार, महेन्द्र देशमुख व ईवर वाडिवा सहित अन्य कांग्रेस के जनप्रतिनिधिगण पहुंचे।
