श्री सनातन धर्म मंदिर में आज मन रही देवउठनी एकादशी

ग्वालियर। श्री सनातन धर्म मंदिर में देवउठनी एकादशी का पावन पर्व आज 21 नवंबर को श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । अध्यक्ष विजय गोयल प्रधानमंत्री रमेशचंद्र गोयल लल्ला कोषाध्यक्ष राकेश बंसल ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। भगवान चक्रधर के समक्ष गन्ने का आकर्षक मंडप सजाया जाएगा, जिसमें विधि-विधान के साथ भगवान का पूजन-अर्चन किया जाएगा।
देवउठनी एकादशी के अवसर पर भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने की परंपरा के अंतर्गत मंदिर में विशेष पूजा की जाएगी। गन्ने के मंडप में भगवान चक्रधर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान सुमधुर भजन-कीर्तन एवं संकीर्तन होगा। भगवान चक्रधर एवं गिरिराज धरण सहित विराजमान सभी आराध्यों का विशेष मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली मनाई जाएगी
वहीं शहनाइयों की मंगलध्वनि के बीच देवों को जगाने की परंपरा का निर्वहन किया जाएगा।
इस अवसर पर श्रद्धालु भगवान के दर्शन एवं पूजन कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे। मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह एवं भक्ति का विशेष वातावरण रहेगा।

Next Post

आतंकवाद पर चुप्पी, बहुपक्षीय मुद्दों पर जोर... पाकिस्तानी मंत्री ने दिल्ली में खेला नया दांव

Sat Nov 21 , 2026
भारत में सीमा पार आतंकवाद पर सवाल पूछे जाने पर पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने क्या जवाब दिया? बिलावल भुट्टो के बाद उनकी भारत यात्रा क्यों अहम है। नई दिल्ली में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में शामिल होने भारत पहुंचे पाकिस्तान के संघीय […]

You May Like