
सारनी। रयावाड़ी एवं राख बांध के आसपास तेंदुआ दिखा दिया है.रयावाड़ी मे तेंदुए ने बाइक सवार ग्रामीण का काफ़ी दूर तक पीछा किया है.ग्रामीणों ने तेंदुआ को खेत से भगाया है. रयावाड़ी के आसपास तेंदुआ दिखाई देने के बाद से ग्रामीण दहशत मे है. वहीं दूसरी राख बांध मे सुरक्षा विभाग के वाच टावर के पास तेंदुआ दिखाई दिया है जिसका सोशल मिडिया पर वीडियो बनाकर डाला है. गौरतलब है कि चूरना के जंगल से सारनी एवं आसपास के क्षेत्र में टाइगर एवं तेंदुए की संख्या लगातार बढ़ रही है. आये दिन पशुओं के शिकार करने की जानकारी मिल रही है. बताया जाता है कि खैरवानी मार्ग पर दो से तीन तेंदुए घूम रहे है. कुछ दिनों पहले शेरापानी के पास एक गाय का शिकार किया है. इसके अलावा अम्मा की गौ शाला से गाय के बछड़े का शिकार कर चूका है.गौ शाला की संचालक एवं अध्यक्ष बेला बाई यादव उर्फ़ अम्मा ने बताया की तेंदुआ गाय के बछड़े को ले जाने की सूचना के बाद गौ सेवकों एवं समिति के पदाधिकारीयो दी. समिति के पदाधिकारी,वन विभाग मे विधायक प्रतिनिधि रूपेंद्र चौहान एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत ने वन विभाग पंहुच कर वन परिक्षेत्र अधिकारी से मुलाकत कर तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी. रयावाड़ी मे ईट भट्टा संचालक नवाज खान ने बताया कि भट्टे के पास तेंन्दूए खोदे गये गड्डे से पानी पीने के बाद रास्ते से बाइक पर आ रहे ग्रामीण पर हमला किया है. ग्रामीण के चिल्लाने के बाद ग्रामीणों ने इकठ्ठा होकर तेंदुए को भगाया है.
