राजनीतिक दलों को तोड़ने का काम कर रही है भाजपाः संजयसिंह

इंदौर: प्रधानमंत्री ने देश का स्वाभिमान और सम्मान गिरवी रख दिया है. आज देश में भाजपा राजनीतिक दलों को तोड़ने का काम कर रही है. राम मंदिर के एमडीएम पर करोड़ों की फेराफेरी कर धर्म के नाम पर भ्रष्ट्राचार किया जा रहा है.यह बात आप सांसद संजयसिंह ने इंदौर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा में कही. आम आदमी पार्टी के फायर ब्रांड सांसद संजयसिंह आज इंदौर आए थे. सिंह आप पार्टी के पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण समारोह में भाग लेने पहुंचे थे.

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री 12 वर्ष के कार्यकाल पर ट्रंप के बधाई स्वीकार करते है, लेकिन होमुर्ज में माल वाहक पोत पर तीन भारतीयों के मौत पर चुप क्यों हैं? विदेश मंत्री जयशंकर ने विरोध दर्ज कराया तो अमेरिका ने चुप करा दिया. संजयसिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात है, उन्हें भारतीयों की मौत और माल वाहक जहाज पर हमले के विषय में पूछ कर आपत्ति लेना चाहिए. सिंह ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के कानून में नियम है कि किसी भी माल वाहक जहाज पर हमला आतंकी हमला माना जाता है. अमेरिका ने भारत पर हमला कर आतंकी कार्रवाई की है. प्रधानमंत्री ने ट्रंप के आगे देश का स्वाभिमान और सम्मान गिरवी रख दिया है.
राम मंदिर ट्रस्ट के भ्रष्टाचार पर उन्होंने कहा कि चंपत राय मंदिर के करोड़ों लेकर चंपत हो गया. एक अदना सा कर्मचारी डेढ़ दो करोड़ की जमीन खरीद रहा है. पहले भी बताया था कि 2 करोड़ के जमीन 18 करोड़ में ट्रस्ट ने खरीदी है. अब भाजपा और मंदिर के ट्रस्टी जो प्रधानमंत्री से सीधे जुड़े है , चढ़ावे में भी भ्रष्टाचार कर रहे है. प्रधानमंत्री चुप क्यों है? एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि भाजपा राजनीतिक दलों को तोड़ने का काम कर रही है, खरीद फरोख्त में लगी है.संजय सिंह ने कहा कि नीट परीक्षाओं पर चुप नहीं बैठेंगे. इसको लेकर संघर्ष जारी रहेगा.

Next Post

जर्मनी ने पहली बार खेल रही कुराकाओ टीम को 7-1 से रौंदा

Mon Jun 15 , 2026
ह्यूस्टन, (वार्ता) रविवार को वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से करारी शिकस्त दी। फेलिक्स नमेचा ने टूर्नामेंट का अब तक का सबसे तेज़ गोल किया और फिर पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में पेनल्टी हासिल की, जिसे काई हावर्ट्ज़ ने गोल में बदलकर […]

You May Like